29 Mar 2024, 02:05:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के ट्विटर पर हुए 10 मिलियन फॉलोअर्स, बोले- अमेठी में मनाऊंगा जश्‍न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 12:48PM | Updated Date: Jul 10 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद पहली बार आज अमेठी दौरे पर जा रहे हैं। वहीं इस बीच राहुल गांधी के ट्विटर पर 10 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। ट्विटर पर 10 मिलियन फॉलोवर्स होने पर राहुल गांधी ने ट्वीट करके अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद कहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, '10 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स आप सभी का धन्यवाद'।
 
उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी और कहा, 'मैं इस उपलब्धि का जश्न अमेठी में मनाऊंगा, जहां आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक होनी है। उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी आज एक दिन की यात्रा पर अमेठी जाएंगे। उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ अमेठी के दौरे पर हो सकती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »