29 Mar 2024, 11:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद ने केआईईटी र्ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के पांच छात्रों को किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 1:29AM | Updated Date: Jul 10 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को नयी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (केआईईटी) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के पांच छात्रों को सम्मानित किया। केआईईटी ग्रुप ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने अमेरिका के अलबामा में यूएस स्पेस एवं रॉकेट सेंटर में आयोजित 25वें वार्षिक रोवर चैलेंज में 2019 का प्रतिष्ठित एआईएए नील आर्मस्ट्रांग बेस्ट डिजाइन पुरस्कार जीतने पर छात्रों को सम्मानित किया है।
 
इन छात्रों ने 115 टीमों में प्रथम पुरस्कार हासिल किया था। गाजियाबाद स्थित केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की टीम का नेतृत्व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा शताक्षी द्विवेदी ने किया था। टीम में अभिमन्यु भगत, उत्कर्ष शर्मा, प्रज्वल सिंह और सुयश यादव शामिल थे। छात्रों की इस टीम के प्रोजेक्ट ‘‘मून बग्गी’’ को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहुत सराहना मिली।  इस प्रतियोगिता में जर्मनी, बोलीविया, पेरू, मिस्र और अमेरिका की टीमें भी शामिल थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »