20 Apr 2024, 03:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार बना रही अनोखा कानून - शादी से पहले करना होगा HIV टेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 2:33PM | Updated Date: Jul 9 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा सरकार अब शादी को लेकर एक अनोखा नियम बनाने जा रही है। नए नियम के मुताबिक गोवा में किसी को भी शादी करने से पहले एचआईवी टेस्ट कराना जरूरी होगा। यह नियम जल्द लागू होगा। इस संदर्भ में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि सरकार इस फैसले पर विचार कर रही है। विचार-विमर्श के बाद जल्द इसे लागू भी किया जाएगा।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा में कहा, 'एक कानून मंत्री होने के नाते लोगों के हित के बारे में सोचना मेरी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि शादी से पहले एचआईवी टेस्ट कराने का कानून बने। इसके लिए पब्लिक हेल्थ ऐक्ट में बदलाव किया जाएगा।
 
राणे ने कहा कि इस कानून को मंजूरी दिए जाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल कुछ विभागों में इसे भेजा गया है। जहां विचार-विमर्श के बाद कानून को लागू करने की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागों से इसे मंजूरी मिलने के बाद हम राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र में कानून बनाएंगे। गोवा विधानसभा का मॉनसून सत्र 15 जुलाई से शुरू होगा।
 
अगर शादी करने से पहले एचआईवी टेस्ट कराने वाला कानून पास हो गया तो इस तरह का कानून लागू करने वाला गोवा पहला राज्य होगा। इससे पहले 2006 में भी इसी तरह का प्रस्ताव सामने रखा गया था। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री दयानंद नारवेकर ने एक प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि यह लागू नहीं हो पाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »