20 Apr 2024, 01:25:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

करनाल में डॉक्टर की हत्या के विरोध में निजी अस्पताल रहे बंद मुख्यमंत्री ने कहा, कानून व्यवस्था चाकचौबंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:04AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री के गृहनगर करनाल में शनिवार को अमृतधारा अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव गुप्ता की हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसएशन (आईएमए) के आव्हान पर जहां निजी अस्पताल बंद रहे वहीं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चाकचौबंद है। जींद में  आईएमए के जिला प्रधान डॉ. अजय गोयल ने डॉ. गुप्ता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए करनाल रवाना होने से पूर्व कहा कि हत्या से चिकित्सक अपने आपको डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के ऊपर इस तरह के हमले व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं और इससे साफ है कि चिकित्सक आज सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों  की सुरक्षा के लिए पुलिस को पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।  

प्रदेश में कानून व्यवस्था चाकचौबंद, अपराधों पर नियंत्रण: खट्टर
उधर करनाल में मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में डॉ. गुप्ता की मौत पर अफसोस जताते हुए दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चाकचौबंद है और प्रदेश की पुलिस अपराधों को नियंत्रण में रखने में पूरी तरह सक्षम है। खट्टर ने कहा कि पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक मनोज यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि वह रात से ही पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं। खट्टर ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बेहतर है और निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने दावा किया कि चोरी और छीनाझपटी की घटनाओं में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां भी हुई हैं और पुलिस को आधुनिक उपकरण भी मुहैया कराए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »