20 Apr 2024, 10:35:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

3 दरिंदों ने 2 महीने तक फिल्मी स्टाइल में किया लड़की से गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 6:01PM | Updated Date: Jul 7 2019 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के अमरेली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी का तीन दरिंदों ने करीब दो महीने तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर डरा-धमकाकर रेप किया। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब किशोरी प्रेग्‍नेंट हो गई।
 
परिजनों को पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। फिर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आखिर में तीन युवक पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए। ब्‍लैकमेलिंग की शिकार नाबालिग किसी को आपबीती नहीं बता पा रही थी। कुछ समय बाद वह प्रेग्‍नेंट हो गई। बताया जाता है कि डरा-धमकाकर उसे अलग-अलग स्‍थानों पर ले जाते और दरिंदगी करते।
 
पूछताछ में किशन चंदूभाई सोलंकी नामक के युवक ने कुबूला कि उसने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर किशोरी का बारी-बारी से यौन-शेाषण किया। उसके दोस्‍तों की पहचान जावेद पठान और असरत उर्फ असगर खलीफा के रूप में हुई। तीनों आरोपी 14 साल की किशोरी का पिछले करीब दो महीने से बलात्‍कार कर रहे थे। उस किशारी के अलावा उन्‍होंने दो सहेलियों को भी अपना शिकार बनाया।
 
दूसरी तरफ, जब किशोरी को पेट में दर्द होने लगा तो परिजन उसे अस्‍पताल लेकर गए। अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने जो कहा, उसे सुन परिजन दंग रह गए। डॉक्‍टरों ने बताया कि बालिका प्रेग्‍नेंट है। यह पता चलने पर परिजनों ने बेटी से पूछताछ की। इस पर उसने युवकों का नाम लिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
डॉक्‍टरों द्वारा चेकअप किए जाने के दो दिन बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। तीन आरोपियों के साथ उसका एक मददगार दोस्त भी पकड़ा गया है। पूछताछ में सामने आया कि किशन चंदूभाई सोलंकी के साथ 2 लोग और थे, जो यह कांड करने में शामिल थे। चौथे दोस्त की भूमिका के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों मिलकर नाबालिग के साथ अश्लील फिल्मों जैसी हरकत किया करते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »