29 Mar 2024, 11:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरनाथ महिला श्रद्धालु के साथ कांस्टेबल ने किया ये गंदा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 5:56PM | Updated Date: Jul 7 2019 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। अमरनाथ यात्रा कर रही एक महिला श्रद्धालु का नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय रिजर्व पुलिस की 19वीं बटालियन के कांस्टेबल तारिक अहमद पर रणवीर दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाना) के तहत त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अहमद बुधवार रात को रेलवे स्टेशन पर बने शिविर के स्नानघर के अंदर चुपके से अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। महिला को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो उसने लोगों को एकत्र कर लिया। तब लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »