29 Mar 2024, 07:22:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी में शामिल हुई डांसर सपना चौधरी, कहा - ये पार्टी बहुत अच्छी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:37PM | Updated Date: Jul 7 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने रविवार को अधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन कर ली है। सपना बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुईं। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद थे।
 
बीजेपी का हाथ थामने के बाद सपना ने कहा, मैंने कुछ सोच के सदस्यता नहीं ली है, कुछ काम बिना सोचे समझे भी किए जाते हैं और बीजेपी जॉइन करने के लिए कुछ सोचना नहीं है। बीजेपी बहुत अच्छी पार्टी है। हम पार्टी की हर चीज से प्रभावित हैं। पिछले काफी समय से सपना चौधरी के बीजेपी जॉइन करने की खबरें आ रहीं थी, लेकिन अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐसा कर लिया है। बता दें कि, सपना चौधरी 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए दिल्ली में प्रचार कर चुकी हैं।
 
सपना चौधरी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को बीजेपी जॉइन की। वह बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुईं। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। कार्यक्रम में बीजेपी महासचिव रामलाल और बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।
 
लोकसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर आई थी। जिसके बाद कहा गया था कि उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली है। लेकिन, फिर सपना ने खुद सामने आकर खबर को गलत बताया था। इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की खबर भी आई थी। सपना चौधरी फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर हैं। बॉलीवुड में आइटम सॉग्स करने के साथ ही वह बिग बॉस में भी आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »