29 Mar 2024, 15:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तेजस्वी : राजद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:58AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज घोषणा की कि अगले वर्ष होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमर आलम, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नवल किशोर ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही पार्टी वर्ष 2020 में होने वाला विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और वह इस चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह महसूस किया कि यादव ही एकमात्र नेता हैं, जिनके नेतृत्व नेतृत्व में पूरी मजबूती से पिछला लोकसभा का चुनाव लड़ा गया और उन्हीं के नेतृत्व में आगामी विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जाएगा। नेताओं ने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश की जनता राजद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आदर्श के अनुरूप देश एवं प्रदेश को प्रभावित करने वाली समस्याओं के निदान के लिए पार्टी निरंतर गतिशील रह कर समाधान निकालने का प्रयास करती रहेगी।
 
राजद नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई जिसमें यह महसूस किया गया कि लोकसभा चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया फिर भी जो परिणाम आया है उससे सीख लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। यह सभी तैयारियां विधानसभा चुनाव से पहले कर ली जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »