29 Mar 2024, 12:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों का आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 5:02PM | Updated Date: Jul 6 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों का पहली बार आयोजन करने जा रही है जो आगामी 6 से 14 अगस्त तक राजस्थान के जैसलमेर में होंगे। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण के आयोजन का गौरवशाली अवसर मिला है और नौ दिन तक चलने वाले ये खेल दक्षिणी कमान के जैसलमेर सैन्य स्टेशन में होंगे। भारत को इन खेलों में पहली बार हिस्सा लेने और इसकी मेजबानी का मौका मिला है।
 
प्रतियोगिता में भारत सहित 8 देश रेगिस्तान में अपने कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। खेलों में हिस्सा लेने वाले अन्य देशों में आर्मिनिया, बेलारूस, चीन, कजाखिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान और जिम्बाब्वे शामिल हैं। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को यहां एक समारोह में प्रतियोगिता की ट्राफी का अनावरण किया और सेना स्काउट मास्टर्स पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी, अंतर्राष्ट्रीय आयोजन समिति के प्रतिनिधि और भागीदार देशों के रक्षा अताची भी मौजूद थे। आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता के नियमों और तौर तरीकों की जानकारी दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »