19 Apr 2024, 23:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:42AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। अब विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक लाकर इसे कानून की शक्ल दी जाएगी। इसी के साथ कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला किया है कि कुष्ठ रोगी छात्रों को भी अब आम बच्चों की तरह स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा। वहीं सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष कर दी है। 

सरकारी स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म की राशि बढ़ाई- अब सरकार स्कूली छात्रों को यूनिफार्म की जगह पैसा देगी, सरकार बच्चों के बैंक खातों में राशि डालेगी। बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली रकम 400 रुपए की जगह अब 600 रुपए देगी, लेकिन यह व्यवस्था अगले साल से लागू की जाएगी। कैबिनेट ने आदिम जाति वर्ग के छात्रों के लिए नौ छात्रावासों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मोटरयान कराधान एक्ट और ग्रीन व्हीकल्स पर टैक्स की दरों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव, ग्रीन व्हीकल पर टैक्स घटाया
1. मोटर व्हीकल एक्ट में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें 2014 से पहले रिजस्टर्ड हुए वाहनों को एकमुश्त लाइफ टाइम टैक्स दिया गया है। 
2. ग्रीन व्हीकल पर भी कर की दर घटाई गई है। 
3. प्रदेश में बिकने वाले 20 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के वाहनों पर टैक्स 14 प्रतिशत कर दिया गया है। 
4. विधानसभा में विधेयक लाकर इसको कानून की शक्ल दी जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »