19 Apr 2024, 15:37:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव में राजद को काफी वोट मिले, जिलाधिकारियों के ईवीएम बदलने से हुई हार : राबड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:31AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने आज कहा कि संपन्न हुये लोकसभा चुनाव में पार्टी को वोट तो काफी मिले लेकिन जिलाधिकारियों की मदद से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को ही बदल दिया गया बावजूद इसके घबराने की जरूरत नहीं है और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को पूरी एकजुटता के साथ की काम करने की जरूरत है। राबड़ी देवी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राजद के 30वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने पार्टी को काफी वोट दिये थे।

जिस ईवीएम में पार्टी प्रत्याशियों को वोट बंद थे उसे जिलाधिकारियों की मदद से बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी जिलाधिकारी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से मिले हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग पर से भी लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद ईवीएम कई जगहों पर फेंका हुआ पाया गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बड़े-बड़े वाहनों पर लादकर ईवीएम एक जगह से दूसरी जगह आता जाता रहा और इस दौरान अदला-बदली की गई। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कई जगहों पर नेताओं को 500 वोट मिले लेकिन गिनती में उसे 1000 में तब्दील कर दिया गया। यह बढ़ा हुआ वोट कहां से आया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »