18 Apr 2024, 16:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली पुलिस के बजट में 290 करोड़ रुपए की वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 12:47AM | Updated Date: Jul 6 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार..2 के पहले आम बजट में दिल्ली पुलिस का बजट आवंटन पिछले वित्त वर्ष के संशोधित बजट अनुमान की तुलना में 290 करोड़ रुपए बढ़ाकर 7496.91 करोड़ रुपए किये गये हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 2019..20 का बजट पेश किया जिसमें दिल्ली पुलिस का आवंटन 2018..19 के 7206.91 करोड़ रुपए से 291 करोड़ रुपए बढ़ाकर 7496.91 करोड़ रुपए रखा गया है । दिल्ली पुलिस के कुल बजट आवंटन में से 7274.28 करोड़ रुपए की राशि राजस्व खर्च के मद में दी गयी है। शेष 222.63 करोड़ रुपए की राशि पुलिस के ढांचागत निर्माण कार्यों के लिए आवंटित की गयी है।  इस वर्ष फरवरी में पेश अंतरिम बजट में दिल्ली पुलिस को 7881.77 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »