29 Mar 2024, 06:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बजट भाषण के बाद लोकसभा 8 जुलाई तक स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 6:55PM | Updated Date: Jul 5 2019 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश किया। इसके बाद लोकसभा की कार्रवाई आठ जुलाई सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर बजट भाषण पेश करने के लिए बधाई दी और सदन के अन्य सदस्यों को भी बजट भाषण सुनने के लिए बधाई दी। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की कार्रवाई आठ जुलाई (सोमवार) को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »