28 Mar 2024, 16:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आर्थिक समीक्षा देश को 50 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का ‘विजन’ : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 12:52AM | Updated Date: Jul 5 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने संसद में आज पेश  आर्थिक समीक्षा को देश को 50 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का ‘विजन’बताया है। मोदी ने ट्वीट किया ‘‘ आर्थिक समीक्षा 2019  देश को 50 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को दर्शाती है।’’  उन्होंने कहा कि यह सामाजिक क्षेत्र में   प्रगति, प्रौद्योगिकी को अपनाने  तथा ऊर्जा सुरक्षा से मिले फायदों को भी प्रदर्शित करती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की गयी आर्थिक समीक्षा  में चालू वित्त वर्ष में देश की विकास दर के सात प्रतिशत की गति से बढ़ने  का अनुमान जताया गया है और देश को वर्ष 2025 तक 50 खरब डॉलर की  अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आर्थिक विकास दर की गति के वार्षिक आठ फीसदी  रखने की आवश्यकता बतायी गयी है।  इसमें 50 खरब डॉलर की  अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति का खाका पेश किया गया है। समीक्षा में निजी  निवेश, रोजगार, निर्यात और माँग के जरिये सतत आर्थिक समृद्धि का माहौल  बनाने का सुझाव भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में  सरकार को बहुत बड़ा जनमत मिला है जो देश को तीव्र आर्थिक विकास के पथ पर ले  जाने में मददगार होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »