28 Mar 2024, 17:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चौंतीस हजार श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 2:06AM | Updated Date: Jul 4 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन करने के लिए शुरू हुई वार्षिक यात्रा के पहले तीन दिनों में महिलाओं और साधुओं समेत लगभग 34 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी इस वार्षिक यात्रा के तीसरे दिन बुधवार शाम तक महिलाओं और साधुओं समेत 13835 श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित हिमलिंग के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि ये यात्री और श्रद्धालु बालटाल और नूनवान पहलगाम आधार शिविर से अमरनाथ गुफा पहुंचे। दोनों ही मार्गा से यह यात्रा सुचारू रूप से जारी है।

इस यात्रा के दौरान बीमार चार यात्रियों को विमान के जरिये बेहतर चिकित्सा भी उपलब्ध कराई गई। दरअसल राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष सत्य पाल मलिक के हस्तक्षेप एवं निर्देशों के बाद इन यात्रियों को समय पर हेलिकॉप्टर की मदद से विभिन्न स्थानों से लाया गया तथा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के निवासी पवन कुमार गुप्ता नामक यात्री को पंजतरणी से हेलीकाप्टर की मदद से पहलगाम लाया गया और उन्हें अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया जबकि लुधियाना के प्रभु कुमार, चंछीगढ़ निवासी बलविंदर सिंह और मोगा निवासी दीक्षा अरोड़ा को शेषनाग से हेलिकाप्टर की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह वार्षिक यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »