28 Mar 2024, 16:29:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री से मिले रॉकी मित्तल, हरियाणा के कई मसलों पर हुई बातचीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:40AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा एक और सुधार के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनौपचारिक मुलाकात की। काफी देर चली इस मुलाकात में मोदी ने राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के अलावा जनता से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मित्तल ने बताया कि बैठक में मोदी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की भूमिका और स्थिति पर भी चर्चा की तथा साथ ही राज्य में चल रहे एक और सुधार के कार्यक्रमों के बारे में पूरी जानकारी है और इसके अंतर्गत चलाई जा रही गतिविधियों पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे हरियाणा में उनके द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक बेहतर, मजबूत, भष्ट्राचार रहित नया भारत का निर्माण करने के लिए लगातार तत्पर हैं। उल्लेखनीय है कि मित्तल अर्से से मोदी के साथ जुड़े हुए हैं। मोदी के प्रथम बार प्रधानमंत्री बनने मित्तल को हरियाणा के मुख्यमंत्री का प्रचार सलाहकार बनाया गया था लेकिन भष्ट्राचार में लिप्त कुछ षडयंत्रकारी अधिकारियों के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद उन्हें एक और सुधार मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ परियोजना निदेशक बनाया गया जिसमें उन्होंने आम जनता से जुड़ी करीब एक दर्जन समस्याओं पर काम किया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »