29 Mar 2024, 01:37:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस में निराशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:31AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं में निराशा का माहौल हैं और उन्हें अब भी उम्मीद है कि गांधी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि गांधी को अपने इस्तीफे की घोषणा पर पुनर्विचार करना चाहिए और पार्टी हित में पद पर बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक चुनाव में हार गांधी के नेतृत्व को परिभाषित नहीं कर सकता है। गांधी का खुद को इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा ने कहा कि गांधी को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से गांधी ने पार्टी की कमान संभाली है उन्होंने इसे मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडी।

वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की भी अटकलें हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि गांधी इस्तीफा देने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी ने सही निर्णय लिया है और हम उनका समर्थन करते हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा कि गांधी भले ही अध्यक्ष नहीं रहें लेकिन वह हमारे नेता रहेंगे ही। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं लेकिन वह हमारी नेता हैं। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भी गांधी को पद पर बने रहने का आग्रह किया है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता चाहते हैं कि गांधी ही पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »