20 Apr 2024, 11:29:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्‍द हो सकता है बड़ा फेरबदल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 2:20PM | Updated Date: Jul 3 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम विधानसभा के आगामी सत्र में सोनोवाल सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के कारण सोनोवाल सरकार के मंत्रिमंडल में दो विभाग खाली हो गए हैं। सरकार के उर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई और श्रम मंत्री पल्लवलोचन दास के त्यागपत्र के कारण ये दोनों सीटें खाली हो गई है।
 
दास व गोगई 17वीं लोकसभा में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी थे और दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों बरपेटा एवं तेजपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। मीडिया के कयासो के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि रंजीत कुमार दास भाजपा से 1992 से ही जुड़े हुए हैं और पहली बार इसी साल भाजपा के तरफ से विधायक निर्वाचित हुए थे। दास को 30 जनवरी 2017 से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »