29 Mar 2024, 05:48:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मैच के दौरान इस खूबसूरत लड़की के साथ दिखे शशि थरूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 1:01PM | Updated Date: Jul 3 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिघम। कांग्रेस नेता शशि थरूर की क्रिकेट के प्रति दिवानगी हमेशा देखी जाती है। वह भारत का मैच देखने के लिए अक्सर स्टेडियम पहुंच जाते हैं। विश्व कप 2019 के दौरान भी वह इंग्लैंड में नजर आए। लेकिन वहां चर्चा उनकी एक तस्वीर की शुरू हो गई, जो भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान सामने आई।
 
मैच के दौरान शशि थरूर एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए। दर्शकों के बीच स्टेडियम में शशि थरूर उस लड़की के साथ खड़े हैं। देखते ही देखते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सभी के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर यह खूबसूरत लड़की है कौन?
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के साथ शशि थरूर ट्रोल भी हुए, तो कई यूजर्स उनके समर्थन में आगे भी आए। बावजूद इसके यह सवाल बना रहा कि आखिर वह खूबसूरत लड़की है कौन जो शशि थरूर के साथ स्टेडियम में मैच के दौरान नजर आई। 
 
शशि थरूर के साथ नजर आई वह खूबसूरत लड़की एक्ट्रेस डियाना उप्पल हैं। डियाना को क्रिकेट काफी पसंद है। वह भी भारत और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंची थीं। इस दौरान वहां शशि थरूर से उनकी मुलाकात हुई और दोनों स्टेडियम में एक साथ नजर आए।
 
बता दें डियाना ने हार्ड कौर, बॉर्न टू बी किंग, ये है इंडिया, रिवॉल्वर रानी और द गैंग्स ऑफ मुंबई जैसी फिल्मों में काम किया है। वह साल 2012 में मिस इंडिया यूके चुनी गई थीं। साथ ही अमेरिका के चर्चित रिएलिटी शो बिग ब्रदर के 13वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »