19 Apr 2024, 05:23:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गहलोत एवं पायलट ने सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:32AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि सैनी का राजनैतिक जीवन सादगीपूर्ण रहा तथा उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से  निर्वहन किया। उन्होंने ईश्वर से सैनी के परिजनों को इस दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पायलट ने कहा कि सैनी ने आम कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक का सफर शुचितापूर्ण तरीके से तय किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। पायलट ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपरसन डॉ. अर्चना शर्मा ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »