23 Apr 2024, 12:08:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कालीकट हवाई अड्डे पर लगभग साढे नौ लाख रूपये की विदेशी मुद्रा जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 7:59PM | Updated Date: Jun 23 2019 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मुस्तैद जवानों ने केरल के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से करीब साढे नौ लाख रूपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। हवाई अडडे पर जांच के दौरान बल के जवानों को शनिवार को दुबई जा रहे केरल के एक यात्री सूफयान नीलम पारंभथ के पास से 75 कुवैती दीनार, 1130 बरहीनी दीनार, 1300 ओमानी रियाल और 22 हजार 550 संयुक्त अरब दिरहम जब्त किये। भारतीय मुद्रा में इनकी कीमत 9 लाख 40 हजार रूपये है।  पूछताछ के दौरान यात्री इन मुद्राओं के बारे में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। बल के जवानों ने इसकी जानकारी  सीमा शुल्क अधिकारियों को दी । अधिकारी यात्री से पूछताछ कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »