19 Apr 2024, 08:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने सुनी बेबस पिता की पुकार - बेटी के इलाज के लिए दिए 30 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 3:19PM | Updated Date: Jun 23 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। अपनी बेटी की बीमारी से परेशान एक पिता ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। प्रधानमंत्री ने इस बेबस पिता की गुहार सुन ली है और लड़की के इलाज के लिए 30 लाख रुपए की मदद जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह रकम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जारी की है। इलाज सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर में होगा।
 
दरअसल, आगरा के दौहरई, कुबेरपुर के रहने वाले सुमेर सिंह की बेटी ललिता सिंह दो साल से बीमार है। ललिता को अप्लास्टिक एनीमिया है। यह गंभीर बीमारी मानी जाती है। इस बीमारी में शरीर में नए ब्लड सेल बनना बंद हो जाते हैं, साथ ही बोन मेरो नष्ट होना शुरू हो जाता है।सुमेर सिंह ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेच दी। घर गिरवी रख दिया। डॉक्टरों ने ललिता के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दस लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा है लेकिन परिवार के पास रुपए नहीं थे।
 
सुमेर ने बताया कि उन्हें हर हफ्ते बेटी के लिए खून का इंतजाम करना पड़ता है। हर महीने उन्हें छह यूनिट ब्लड की व्यवस्था करनी पड़ती है। ललिता की स्थिति बीते दो महीनों से और खराब होती जा रही है। सुमेर सिंह ने बेटी का इलाज कराने या फिर पूरे परिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री ने उनकी पुकार सुन ली है। खबरों के मुताबिक, इलाज के लिए 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। जल्द ही वह बेटी को अस्पताल में भर्ती कराएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »