19 Apr 2024, 03:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओम बिड़ला बने लोकसभा के नए अध्यक्ष - कुर्सी तक छोड़ने गए पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 12:38PM | Updated Date: Jun 19 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ओम बिड़ला बुधवार को 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पीएम मोदी खुद उन्हें कुर्सी तक छोड़ने गए। ओम बिड़ला की तारीफ करते हुएपीएम मोदी ने कहा कि हम सबके लिए गर्व का विषय है कि स्पीकर पद पर आज हम ऐसे व्यक्ति का अनुमोदन कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेश एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा समर्थित प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के संबंध में 13 प्रस्ताव पेश किए गए। इस प्रस्ताव का लोकसभा में सभी दलों ने समर्थन किया। मंगलवार को ही उन्होंने अपना नामांकन किया था।उनके खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं भरा है, ऐसे में उनका चुना जाना तय है. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, एनडीए के सभी दल और अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी ओम बिड़ला के नाम का समर्थन किया है।
 
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दो दिन तक सदस्यों को लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाने एवं अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. वीरेन्द्र कुमार का आभार व्यक्त किया।शिव सेना के अरविंद सावंत ने बिड़ला के नाम का प्रस्ताव किया और विनायक राउत ने उनका समर्थन किया।
 
बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और अच्युतानंद सामंत ने इसका समर्थन किया। अकाली दल बादल के सुखबीरसिंह बादल ने उनके नाम का प्रस्ताव किया जिसका लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान ने समर्थन किया। उसके बाद राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने प्रस्ताव किया जिसका अनुप्रिया पटेल ने समर्थन किया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »