28 Mar 2024, 23:23:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पश्चिम बंगाल में जूनियर डाक्टरों ने हडताल वापिस ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:37AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सोमवार को बैठक के बाद सात दिनों से जारी अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय ले लिया। डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सचिवालय नबन्ना में सुश्री बनर्जी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि हड़ताल वापिस लिए जाने की औपचारिक घोषणा एनआरएस  मेडिकल कालेज एवं अस्पताल जाकर की जाएगी जहां से यह हडताल शुरू हुई  थी। डाक्टरों का कहना था कि वे मुख्यमंत्री के साथ बातचीत से संतुष्ट हैं।

डाक्टरों के प्रतिनिधियों और बनर्जी के बीच हुई इस बैठक की सीधा प्रसारण किया गया था। इस  दौरान पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा, मुख्य सचिव राजीव सिन्हा, और अन्य अधिकारी  भी मौजूद थे। चिकित्सकों की मांग पर सुश्री बनर्जी ने राज्य के सभी सरकारी  अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति  का पुलिस को निर्देश दिया। यह बैठक चार बजे के आसपास शुरू हुई और लगभग डेढ़ घंटे तक चली और वह हड़ताली डॉक्टरों की मांग पर न्यूरोसांइस अस्पताल में भर्ती परिबाहा मुखर्जी को देखने के लिए भी सहमत हो गई है। मरीज के तीमारदारो के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »