29 Mar 2024, 04:53:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर में डॉक्टर्स आज हड़ताल पर - ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 11:25AM | Updated Date: Jun 17 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर पर हमले के विरोध में पूरे देश के डॉक्टरों के शीर्ष संगठन आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने आज देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है। राजधानी दिल्ली में सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, आरएमएल, जी टीबी, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, संजय गांधी मेमोरियल, दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।
 
एसोसिएशन का कहना है कि अगर सरकार उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून नहीं लाती है तो वे आगे बड़े कदम उठा सकते हैं। सोमवार से चौबीस घंटों की हड़ताल में इमर्जेंसी सेवाओं के अलावा हर तरह की स्वास्थ्य सेवा बंद रखने का फैसला किया गया है। इसमें पैथोलॉजी से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी हर सेवा शामिल है। 
 
आईएमए के बैनर तले देश भर में करीब 3 लाख से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में शामिल होंगे। इनके सहित सरकारी अस्पतालों के रेजीडेंट व आयुष के डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में करीब दस लाख डॉक्टर ओपीडी में नहीं दिखेंगे। आईएमए ने कहा कि ओपीडी सहित गैर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सोमवार सुबह छह बजे से लेकर मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, आपातकालीन और आकस्मिक सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है।
 
हड़ताल में दिल्ली-एनसीआर के सभी अस्पताल और डॉक्टर शामिल होंगे, लेकिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में सामान्य कामकाज होगा। एम्स के मुताबिक, डॉक्टर आंदोलन के समर्थन में काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराएंगे लेकिन सोमवार को आम दिनों की तरह ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »