20 Apr 2024, 14:15:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंदिर दर्शन करने आई नाबालिग से गैंगरेप - फिर हाइवे पर फेंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 12:00PM | Updated Date: Jun 14 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खुर्जा में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने से बेहोश हुई किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को धरपा गांव के पास हाइवे पर फेंककर भाग गए। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
मीडिया रिपोट्स के अनुसारअहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी अपने भाई के साथ बुलंदशहर में किराए पर रहती है। बुधवार को वह खुर्जा स्थित नवदुर्गा मंदिर में स्कूटी से आई थी। वापस जाते समय शाम करीब सात बजे अगवाल ओवरब्रिज पार करते हुए स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया।
 
इस दौरान एक गाड़ी आई जिससे खुर्जा निवासी जीतू सैनी अपने दो साथियों के साथ उतरा। उन लोगों ने पेट्रोल डलवाने की बात कही और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि वे लोग किशोरी को कहीं ले गए जहां उन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। देर रात किशोरी बेहोशी की हालत में स्कूटी के साथ धरपा गांव के पास हाइवे पर मिली। किशोरी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »