20 Apr 2024, 01:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की हार से नाराज प्रियंका, बोलीं- कार्यकर्ताओं ने दिल से नहीं किया काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 11:22AM | Updated Date: Jun 13 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बुधवार को रायबरेली में हुई कांग्रेस की पहली बड़ी समीक्षा बैठक में पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया।  हालांकि उन्होंने सभी की हौसला आफजाई की और लोकसभा चुनाव में मिली हार को भूलकर नए सिरे से पार्टी को ताकतवर बनाने में जुटने का आह्वान भी किया। 
 
गेस्ट हाउस में 40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें पता है कि कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। मुझे और आपको पता है किसने क्या किया। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »