29 Mar 2024, 17:58:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुलायम सिंह की बीमारी को लेकर डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 4:40PM | Updated Date: Jun 11 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने परिवार को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत सोमवार को एक बार फिर बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में मुलायम सिंह यादव को चार्टर प्लेन से दिल्ली लाया गया और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इससे पहले रविवार को भी मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। हालांकि सोमवार को उनकी तबीयत में सुधार हुआ और वो अपने घर आ गए, लेकिन शाम में उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता में मुलायम सिंह यादव का इलाज सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में चल रहा है। 
 
मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात करीब आठ बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की तबीयत बुखार और शुगर ज्यादा होने के कारण बिगड़ी है। मेदांता में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने रात में ही उनकी कुछ जरूरी जांचें कराईं और रिपोर्ट आने के बाद बताया कि अब मुलायम सिंह की हालत स्थिर है। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में ही रखा गया है। डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता में हो चुका है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »