29 Mar 2024, 13:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जवान ने शराब पीने से किया मना तो मेजर समेत चार सैनिकों ने पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 4:35PM | Updated Date: Jun 11 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शराब पीने से इनकार करने के बाद उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक मेजर सहित आर्मी के चार जवानों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है जवान ने सोमवार को इस घटना की शिकायत की थी। संघवी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना 3 जून को औंध सैन्य स्टेशन पर हुई थी।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवान रमेश मोहनराव बिश्नोई ने अपने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे बैरक में बुलाया और उसे शराब पिलाई। जब उसने शराब पीने से इनकार किया तो जबरन उसके मुंह में शराब डाल दी और बाद में उसे डंडे से पीटा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 342 (गलत तरीके से जेल में डालना) और 332 (स्वेच्छा से आहत ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
इसमें एक लेफ्टिनेंट, एक सूबेदार और एक नायब सूबेदार भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें औंध आर्मी स्टेशन से एक पत्र मिला है कि जिसमें कहा गया है कि वो लोग घटना की जांच शुरू कर दिये हैं। हालांकि इस संबंध में और अधिक जानकारी देने से पुलिस ने भी इनकार कर दिया है। क्योंकि मामला आर्मी ऑफिसर से जुड़ा हुआ है इसलिए मामले को गंभीरता से लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »