18 Apr 2024, 18:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

20 रुपए का सिक्का जारी, जानिए इसकी खूबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 1:54AM | Updated Date: Jun 11 2019 3:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार ₹20 का सिक्का जारी कर दिया है प्रधानमंत्री मोदी जी ने 7 मार्च 2019 को ₹20 के नए सिक्के के अलावा 1, 2, 5 और 10 का नया सिक्का भी जारी किया है। यह 20 का सिक्का दिव्यांग, विशेषकर दृष्टिबाधित के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। वे इसकी विशेष फीचर्स के चलते इसे पहचान सकेंगे। सिक्कों के अलग-अलग विशेषताओं के चलते यह दिव्यांग लोगों को भी आसानी से पहचान में आ जाते हैं। 

रु 20 के सिक्के की खासियत :-
1. रु 20 के सिक्के का आकार 27 एमएम होगा
2. सिक्के के आगे वाले भाग पर अशोक स्तंभ का सिंह होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।
3. सिक्के के बाई ओर भारत और दाई ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।
4. पिछले हिस्से का सिक्के का मूल्य रु 20 अंकित होगा। इसके ऊपर रुपए का चिन्ह होगा इसके अलावा इस पर अनाज को उकेरा जाएगा।
5. रु 20 के सिक्के के अंदर के डिस्क में 75 फीसदी कॉपर, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकल होगी।
6. रु 20 का यह सिक्का 12 किनारे वाले बहुभुज आकार वाला होगा जबकि इसका वजन 8.54 ग्राम होगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »