20 Apr 2024, 09:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय प्रवासी ने हॉबी के तहत एकत्रित किए 2000 विदेशी सिक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 1:50AM | Updated Date: Jun 11 2019 3:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई में एक 85 वर्षीय प्रवासी भारतीय ने 2000 विदेशी सिक्के और नोट एकत्रित किए हैं। वह अपने इस शौक के तहत यह काम बारह साल की उम्र से कर रहे हैं। इस भारतीय का नाम पुरुषोत्तम मुखी है जो 1978 से भारत के इंदौर से दुबई आया था और अब तक इन्होंने 55 देशों के सिक्के और नोट एकत्रित किए हैं। इनके पास यूरोपियन देशों के 1800 सदी और बहरीन के 1960 के सिक्के हैं।

इनके पास यूएई और पाकिस्तान की पहली करेंसी भी है। साथ ही भारत के 1900 में चलने वाली मुद्रा भी है। उल्लेखनीय है कि मुखी की दुबई में परफ्यूम और कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह अभी रुकेंगे नहीं बल्कि और सिक्के एकत्रित करेंगे। इन्हे बेचे जाने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं एक खरीददार हूं और मेरा कलेक्शन बेचने के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि वह जिस देश में भी जाते थे वहां के बैंक और फॉरेन एक्सचेंज से सिक्के एकत्रित करते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »