29 Mar 2024, 21:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार जी. एस. टी. की दरो में कमी कर तोड़ सकती है महगाई की कमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 1:27AM | Updated Date: Jun 11 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश में विकास की रफ्तार धीमी पड़ रही है, पिछली तिमाही जीडीपी में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 5।8 तक पहुंच गया। इसी के साथ विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का तमगा भी भारत से छिन गया। वित्तीय सुधार के लिए सरकार तात्कालिक तौर पर कई कदम उठा सकती है। केंद्र सरकार की तरफ से 5 जुलाई को पेश किए जाने वाले आम बजट से पहले 20 जून को जी. एस. टी.  काउंसिल की बैठक हो सकती है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में गुड्स एंड सर्विस टैक्स में राहत देने की तैयारी है। ख़बरों की मानें तो 28 प्रतिशत वाले उच्चतम जीएसटी स्लैब से कई सामानों को हटाकर टैक्स में कमी करने पर विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी स्लैब घटने को लेकर अंतिम फैसला किए जाने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »