28 Mar 2024, 21:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM अमरिंदर से नाराज सिद्धू ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 4:50PM | Updated Date: Jun 10 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच रिश्ते आजकल बेहद ही तल्ख हो चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच तल्खी अब सार्वजनिक तौर पर जाहिर हो चुकी है। इस बीच सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी मौजूद थे। राहुल से सिद्धू की इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
आपको बता दें कि पंजाब कैबिनेट में हुए फेरबदल में नवजोत सिंह सिद्धू का विभाग बदले जाने के बाद से यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वह अपने नए मंत्रालय संभालेंगे भी या नहीं। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर फिलहाल मीडिया से दूर ही रह रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से तकरार के बीच बीते गुरुवार को पंजाब कैबिनेट फेरबदल में सिद्धू से स्थानीय शासन, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग वापस ले लिया गया। उन्हें ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग सौंपा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »