29 Mar 2024, 15:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय विमान AN-32 की खोज जारी - आज भी नहीं मिला कोई सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 6:08PM | Updated Date: Jun 5 2019 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोमवार को असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लापता हुए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एएन-32 विमान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे। वायुसेना खोजी अभियान में आर्मी की ग्राउंड फोर्स की भी मदद ले रही है। वायुसेना ने ट्वीट किया, 'कुछ रिपोर्ट्स में क्रैश साइट को लेकर आशंका जताई गई थी, लेकिन अब तक किसी तरह का मलबा नहीं मिला।
 
बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के बाद आईएएफ का विमान एएन-32 का रडार से संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के 8 सदस्य और 5 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस विमान ने सोमवार दोपहर 12.25 बजे असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी और करीब एक बजे के बाद उसका रडार से संपर्क टूट गया। विमान को रडार से संपर्क टूटे 20 घंटे का समय बीत चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »