29 Mar 2024, 03:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मिजोरम के राज्यपाल बोले- जय श्रीराम का विरोध करने वाले बंगाली हिंदुओं के दुश्मन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 8:58AM | Updated Date: Jun 4 2019 9:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 'जय श्रीराम' के नारे को लेकर शुरू हुआ विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से 'जय श्रीराम' का जवाब 'जय हिंद' के जरिए दिया जा रहा है। इस बीच मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने बिना नाम लिए अपने ट्विटर हैंडल के जरिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है।
 
उन्होंने लिखा, "हम बंगाली जो दुर्गापूजा करते हैं उसका दूसरा नाम अकाल बोधन है और राक्षसों के विनाश के लिए भगवान श्रीराम ने देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था। ऐसे में जो लोग 'जय श्रीराम' के उद्घोष का विरोध करते हैं, वे मूर्ख के साथ ही हिंदुओं के शत्रु भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »