23 Apr 2024, 21:39:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में फिर मोदी सुनामी- कांग्रेस में पसरा सन्नाटा, राहुल के घर पहुंचे सोनिया-प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 3:09PM | Updated Date: May 23 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर से मोदी लहर है। रूझानों के अनुसार लोकसभा चुनावों में एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं दूसरी तरफ यूपीए में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस की निश्चित दिख रही हार के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और मां सोनिया गांधी उनसे मिलने उनके दिल्ली आवास पर जा पहुंची है।
 
इस दौरान प्रियंका गांधी लगभग एक घंटे तक अपने भाई के घर पर रूकी। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से पिछड़े हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं और राहुल गांधी को मात दे सकती हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार मोदी की सुनामी कुछ ऐसी रही है कि कांग्रेस का कुछ राज्यों में खाता भी नहीं खुल पाया है। रूझानों में देखा जाए तो एनडीए 346, यूपीए 92 और अन्य 104 सीटों पर है। कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »