19 Apr 2024, 06:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव रिजल्‍ट : रुझानों में एक बार फिर मोदी सरकार - NDA 343 सीटों पर आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 10:07AM | Updated Date: May 23 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा की 542 सीटों के परिणाम के लिए आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। यहां तक कि अमेठी से राहुल गांधी भी पीछे चल रहे हैं। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 120 और अन्य को 119 सीट मिलती दिख रही हैं।
 
आज दोपहर 4 बजे तक पता लग जाएगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। 542 सीटों के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देशभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पांच मतदान केन्द्रों के ईवीएम के वोटों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया जा रहा है। इस कारण चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, डाक से प्राप्त मत-पत्रों की गणना पहले होगी। वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती अंत में होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »