28 Mar 2024, 15:12:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनिल अंबानी वापस लेंगे कांग्रेस के खिलाफ किया 5000 करोड़ रुपए का मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 12:58PM | Updated Date: May 22 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अनिल अंबानी कांग्रेस के खिलाफ किए मानहानि के मामले को वापस लेंगे। उन्होंने कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। अनिल अंबानी ने पिछले साल अगस्त में राफेल मामले में कांग्रेस के स्वामित्व वाले अखबार नेशनल हेराल्ड के खिलाफ ये मुकदमा दायर किया था।
 
रिलांयस ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, रिलायंस समूह और डसॉल्ट एविएशन के बीच समझौते पर व्यक्तियों और कॉरपोरेट निकायों द्वारा मानहानि संबंधी बयान लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दिए गए थे। चुनाव 19 मई को समाप्त हो गया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसलिए ग्रुप ने दायर मानहानि मुकदमों को वापस लेने का फैसला किया है। 
 
अनिल अंबानी की कंपनी एडीएजी ने समाचार पत्र के खिलाफ दायर याचिका में कहा था कि अखबार ने राफेल विमान डील को लेकर फर्जी और अपमानजनक आर्टिकल पब्लिश किए थे। रिलायंस ग्रुप ने कांग्रेस नेता सुनिल जाखड़, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ओमन चांड़ी, अशोक चौहान, अभिषेक मनु सिंघवी, संजय निरुपम और शक्ति सिंह गोहिल के खिलाफ मुकदमा किया था। 
 
अनिल अंबानी की कंपनी ने नेशनल हेराल्ड के एडिटर इंचार्ज और आर्टिकल के लेखक विश्वदीपक के खिलाफ दीवानी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अंबानी की कंपनी की ओर से आरोप लगाया था कि अखबार ने 'राफेस सौदे से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने बनाई रिलायंस डिफेंस' नाम से एक फर्जी और अपमानजनक आर्टिकल छापा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »