28 Mar 2024, 22:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक्जिट पोल में दिखी मोदी लहर, राजग को पूर्ण बहुमत का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:10AM | Updated Date: May 20 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में से अधिकतर ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की फिर सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया है। लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के 15 सर्वेक्षणों में से 12 में राजग के स्पष्ट बहुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है। इन सर्वेक्षणों में राजग को 231  से 365 सीटें जबकि संप्रग को 62 से 164 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है। अन्य दलों को 69 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है।
 
तीन सर्वेक्षणों में राजग को पूर्ण बहुमत से दूर बताया गया है। अधिकांश सर्वेक्षणों के अनुसार भाजपा 272 का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हो पा रही है हालांकि न्यूज 24- टुडेज चाणक्य में भाजपा को 286 से 314 सीटें तथा कांग्रेस को 46 से 64 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इन चुनावी सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में अनुमानों में भारी अंतर है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे कम 22 सीटें से लेकर इंडिया टुडे ने 62 से 68 सीटें और टुडेज चाणक्य ने 65 से 73 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को 11 से 26 सीटें तथा ओडिशा में भाजपा को अधिकतम 17 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टाइम्स नाऊ- वीएमआर सर्वेक्षण ने भाजपा और सहयोगी दलों को 304 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को 132 तथा अन्य को 104 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
एबीपी- नीलसन ने राजग को 267 सीटें, संप्रग को 127 सीटें और अन्य को 148 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। न्यूज 24 - चाणक्य सर्वेक्षण में राजग को 340 सीटें, राजग को 70 सीटें और अन्य को 133 सीटें दी है। इंडिया टुडे - एक्सिस ने राजग ने 339 से 365 सीटें, 77 से 108 सीटें और अन्य को 69 से 95 सीटें का अनुमान जताया है। रिपब्लिक टीवी - सी वोटर ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 287 सीटें, संप्रग को 128 सीटें और अन्य 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। न्यूज नेशन ने भाजपा और सहयोगी दलों को 282 से 290 सीटें, कांग्रेस और सहयोगियों को 118 से 126 सीटें और अन्य दलों को 130- 138 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। न्यूज 18 ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 292 से 312 सीटें, संप्रग को 62 से 72 सीटें और अन्य को 102 से 112 सीटें दी है। न्यूज एक्स ने राजग को 242 सीटें, संप्रग को 164 सीटें और अन्य को 137 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
सीएनएन आईबीएन ने राजग को 336 सीटें , संप्रग को 82 सीटें और अन्य को 129 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। इंडिया टीवी ने राजग को 290 से 310 सीटें, राजग को 115 से 125 सीटें और 107 से 137 सीटें दी है। इंडिया - न्यूज पोलस्टार्ट ने राजग को 298 सीटें, राजग को 118 सीटें और अन्य को 127 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसी प्रकार सुदर्शन न्यूज ने राजग को 313, संप्रग को 121 और अन्य को 109 सीटें दी है। पीस रिसर्च के सर्वेक्षण के अनुसार राजग को 231 सीटें, संप्रग को 152 सीटें और अन्य को 159 सीटें मिल रही है। एक अन्य सर्वेक्षण वीडीपी एसोसिऐट ने राजग को 333 सीटें, संप्रग को 115 सीटें और अन्य को 94 सीटें मिलने की संभावना जतायी है।
 
जन की बात टीवी चैनल ने राजग को 305 सीटें, संप्रग को 124 सीटें और अन्य का 113 सीटें दी है। लोकसभा चुनाव 2014 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली भाजपा दोबारा सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। महज 44 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। इस बीच चुनावी परिणाम आने से पहले एक बार फिर से गैर राजग सरकार बनाने की कोशिशें तेज हुई है। इसको लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडु ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »