29 Mar 2024, 15:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने जिस गुफा में की साधना जानिए उसकी कुछ खास बातें, ये है किराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 12:40PM | Updated Date: May 19 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने कल केदारनाथ धाम के दर्शन कर रात भर गुफा में साधना करते रहे। प्रधानमंत्री को ध्यान लगाते देख अब आम लोग भी केदारनाथ की गुफा के बारे में जिक्र करने लगे हैं। तो आइए इस आध्यात्मिक गुफा से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको बताते हैं। इस गुफा का इतिहास बहुत ज्यादा पुराना नहीं है। इसका नाम रूद्र गुफा है। गुफा का निर्माण पिछले साल ही किया गया था। यह गुफा 12250 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। PM मोदी ने जिस गुफा में साधना की है यह गुफा कोई प्राकृतिक नहीं है, बल्कि भूमिगत है। ये गुफा गढ़वाल मंडल विकास निगम की टूरिज्म प्रॉपर्टी है। आप चाहें तो रोज 999 रुपए देकरइस गुफा में एंट्री ले सकते हैं।
 
यह किराया गुफा में तीन दिन रहने के लिए मान्य है। ध्यान, मेडिटेशन और आध्यात्मिक शांति के लिए बनाई गई इस गुफा में सुविधा की सभी चीजें उपलब्ध हैं। यह गुफा टॉयलेट, बिजली और टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। आप फोन के जरिए किसी भी प्रकार की सहायता ले सकते हैं। सहायता के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम हमेशा तत्पर रहता है। इस गुफा में बैठकर आप खाना, नाश्ता, चाय, डिनर बड़ी आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। केदारनाथ के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की साइट पर जाकर गुफा में रहने का बंदोबस्त कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »