19 Apr 2024, 17:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता ने साध्वी प्रज्ञा को बताया डायन, कहा- उनके श्राप से..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 3:31PM | Updated Date: May 18 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने एक विवादित बयान देते हुए साध्वी प्रज्ञा को 'डायन' बता दिया। कांग्रेस नेता के इस बयान पर मध्य प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांतिलाल भूरिया की जनसभा में पहुंचे पारस सकलेचा ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा, 'किसी के श्राप से अगर कोई भला आदमी मर जाये तो उसे 'डायन' कहते हैं। उस डायन के श्राप से हेमंत करकरे मर गए लेकिन उसके श्राप से दाऊद इब्राहिम नहीं मरा। कांग्रेस नेता सकलेचा ने कहा की अगर वह असली साध्वी हैं तो दाऊद को श्राप दें, जिससे वो मर जाए।
 
पारस सकलेचा बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर हैं और उनकी गिनती पढ़े-लिखे नेताओं में होती है, लेकिन फिलहाल साध्वी प्रज्ञा को लेकर विवादित बयान देने के बाद वे चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने दो दिनों पहले ही महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर टिप्पणी की थी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे'। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »