29 Mar 2024, 11:04:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM ममता ने PM मोदी से कहा - सबूत दो नहीं तो मैं तुम्हें घसीटकर जेल में डाल दूंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 3:56PM | Updated Date: May 16 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरापुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का नुकसान पहुंचा था। बंगाल में हिंसा के कारण जहां चुनाव आयोग ने एक दिन पहले से ही चुनाव प्रचार खत्म करने के आदेश दिए हैं वहीं ममता और मोदी के बीच वाकुयद्ध जारी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उसी जगह पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातू की मूर्ति लगाने का वादा किया था।
 
इसके बाद अब ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के वादे पर निशाना साधा है। ममता ने मथुरापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, 'वो बोलते हैं वो विद्यासागर की प्रतिमा बनवाएंगे। मैं कहती हूं बंगाल के पास पैसा है प्रतिमा बनवाने का। लेकिन, क्या वो 200 साल पुरानी विरासत लौटा सकते हैं? हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं टीएमसी ने मूर्ति तोड़ी। आपको शर्म नहीं आती? उन्होंने तो इतना झूठ बोलने के लिए उठक-बैठक लगवानी चाहिए। साबित करो टीएमसी ने मूर्ति तोड़ी है, नहीं तो मैं तुम्हें घसीटकर जेल में डाल दूंगी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »