20 Apr 2024, 04:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेल से बाहर आते ही प्रियंका ने ममता से माफी मांगने से किया इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 2:23PM | Updated Date: May 15 2019 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। जेल से लौटने के बाद प्रियंका शर्मा ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी नहीं मांगेंगी। साथ ही कहा कि मुझे पांच दिन तक जेल में रखा गया। भाजपा यूथ विंग की कन्वेनर प्रियंका शर्मा ने आरोप लगाया कि मुझसे जबरदस्ती माफीनामे पर हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने कहा कि मीम शेयर करने पर कोई अफसोस नहीं है और वह यह केस लड़ेंगी, माफी नहीं मांगेगी। 
 
प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक मीम शेयर करने के लिए मुझे पांच दिन तक जेल में रखा गया, ये कैसी अभिव्यक्ति की आजादी है। प्रियंका ने जेलर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मुझे टॉर्चर किया गया और जेल में न पानी था और न ही खाना। प्रियंका ने कहा कि उनसे जबरदस्ती माफीनामे पर साइन कराए गए हैं, वो माफी नहीं मांगेंगी।
 
सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका को जमानत देते हुए कहा था कि जेल से रिहाई के वक्त् उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विरूपित तस्वीर से साझा करने के लिए लिखित में माफी मांगनी है। प्रियंका दावा कर रही हैं कि उनसे जबरदस्ती माफीनामे पर साइन कराए गए हैं, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगी। आपको बताते जाए कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा मीम शेयर करने के बाद प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 14 मई को प्रियंका शर्मा को बेल मिल गई, लेकिन उनकी रिहा बुधवार को किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »