29 Mar 2024, 11:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एके 47 के साथ लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 11:22PM | Updated Date: May 13 2019 11:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार  को  सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगियों को एके 47 और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामबन जिले के गूल के हारा इलाके में राष्ट्र विरोधी तत्वों की संदिग्ध गतिविधि की खुफिया सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त  अभियान चलाया था। इसी दौरान गूल के हारा इलाके में दो  संदिग्ध आतंकवादियों को एके 47 और गोला-बारूद के  साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान अवंतिपोरा निवासी शौकत अहमद शेख और कुलगाम निवासी तावील मोहीउद्दीन डार के रूप में की गयी है। आरोपियों के पास से एक एके 47, एके 47 की मैगजीन और इसकी 30 गोलियां तथा 8771 रुपये नगद  बरामद की गयी है। प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों का संबंध आतंकवादी संगठन लश्कर से होने का पता चला है। दोनों लश्कर के सक्रिय आतंकवादी अबु तल्ला के निर्देशों पर काम किया करते थे। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »