18 Apr 2024, 20:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देवेश्वर की भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्ती भूमिका: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 12:33AM | Updated Date: May 12 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिगरेट से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी के अध्यक्ष वाई सी देवेश्वर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में देवेश्वर की महत्ती भूमिका रही है। आईटीसी के दो दशक से अधिक समय तक अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे देवेश्वर की 72 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया। इस पर मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा कि देवेश्वर की कोशिशों से ही आईटीसी को पेशेवर तरीके से संचालित करते हुये एक भारतीय कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहुंच वाली कंपनी बनाने में मदद मिली। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि श्री देवेश्वर के परिवार, मित्रों और आईटीसी समूह को ईश्वर दुख की इस घड़ी में  शक्ति प्रदान करे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि श्री देवेश्वर ने आईटीसी को कार्पोरेट पेशेवर और उद्यम के रूप में नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने श्री देवेश्वर की आत्मा को शांति मिलने की कामना करते हुये कहा कि उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »