20 Apr 2024, 00:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूएनआई और रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक के बीच सहयोग का करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 9:36PM | Updated Date: May 10 2019 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रूस की अग्रणी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने भारत की प्रतिष्ठित संवाद समिति यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया  के साथ सहयोग के एक महत्वाकांक्षी करार पर हस्ताक्षर किये हैं।  इस करार के माध्यम से दोनों संस्थाओं के बीच अंग्रेजी भाषा के समाचारों का आदान प्रदान तथा संयुक्त मीडिया परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। इस करार पर स्पूतनिक के प्रथम उप प्रधान संपादक सर्गेई कोचेत्कोव तथा यूएनआई के प्रधान संपादक अशोक उपाध्याय से हस्ताक्षर किये हैं। इस मौके पर सर्गेई कोचेत्कोव ने कहा कि भारत, रूस के बहुत पुराने रणनीतिक साझीदारों में से एक है और हम भारत के मीडिया परिक्षेत्र में प्रमुख संगठनों के साथ संबंध मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाचारों के आदान प्रदान एवं संयुक्त परियोजनाएं दोनों एजेंसियों के लिए समान रूप से लाभदायक होंगी। उपाध्याय ने कहा कि यह करार यूएनआई की उस पुरानी इच्छा के अनुरूप है कि देश में अंतरराष्ट्रीय समाचार प्रवाह में पश्चिमी समाचार एजेंसियों का एकाधिकार समाप्त होना चाहिए।

उन्होंने रूसी मीडिया के साथ यूएनआई के पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी याद किया और कहा कि इससे देश में अंतरराष्ट्रीय समाचारों में पश्चिम के पक्ष में पूर्वाग्रह को समाप्त करने में मदद मिलेगी। स्पूतनिक विश्व की 32 भाषाओं में मल्टीमीडिया समाचारों की श्रृंखला पेश करती है। जबकि यूएनआई भारत में चार भाषाओं - अंग्रजी, हिन्दी , उर्दू एवं कन्नड़ में समाचार देती है। यूएनआई एवं स्पूतनिक के बीच अनौपचारिक सहयोग पहले से ही शुरू हो गया था। लेकिन सहयोग के दायरे को विस्तार देने के साथ औपचारिक समझौते पर अब हस्ताक्षर किये गये हैं। इससे पहले यूएनआई ने चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के साथ भी समाचारों के आदान प्रदान, पत्रकारों के प्रशिक्षण एवं अन्य सहयोग के बारे में करार किया है। रूस एवं चीन की प्रमुख समाचार एजेंसियों के साथ करार से देश में यूएनआई की विदेश समाचार सेवा को मजबूती मिली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »