19 Apr 2024, 20:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी को बताया 'थेनोस', जानें कौन है ये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 6:19PM | Updated Date: May 10 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवंजेर्स एंडगेम का असर देश के लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी ने इससे पहले राहुल गांधी पर ऐवेंजर्स फिल्म के जरिए निशाना साधा था। वहीं, अब जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी की तुलना फिल्म के विलेन थेनोस से की है।
 
महबूबा मुफ्ती ने न्यूज ऐजेंसी ANI की खबर को रिट्वीट किया है। इस खबर के मुताबिक पीएम मोदी ने एक रैली में कहा है- हम भारत को धरती, वायु और अंतरिक्ष हर जगह से सुरक्षित करेंगे। इस खबर पर महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में कहा, 'देसी ऐवेंजर्स की बी टीम।
 
हालांकि, इनके (पीएम मोदी) वर्तमान आचरण की बात करें तो वह थेनोस के ज्यादा करीब है।' बता दें कि थेनोस ऐवेंजर्स एंडगेम का विलेन है। थेनोस ने सारे इन्फिनिटी स्टोन हासिल कर आधी दुनिया को खत्म कर दिया है। फिल्म में थेनोस का मानना है कि दुनिया में संसाधन सीमित हैं और जनसंख्या ज्यादा। ऐसे में वह आधी आबादी को मिटाकर दुनिया में बैलेंस लाना चाहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »