29 Mar 2024, 00:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत लौटने को तैयार जाकिर नाइक, लेकिन SC के सामने रखी ये शर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 2:58PM | Updated Date: May 10 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक ने कहा है कि वो भारत लौटने के लिए तैयार है बशर्ते उसे सुनवाई पूरी होने तक गिरफ्तार ना किया जाए। मनी लॉन्ड्रिंग और युवाओं को आतंक के लिए उकसाने समेत कई मामलों का सामना कर रहे नाइक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उसे गिरफ्तारी से बचाने का भरोसा दे तो वह भारत लौट आएगा। द वीक मैगजीन को एक इंटरव्यू में नाइक ने ये बात कही है। नाइक 2016 से भारत से फरार है और मलेशिया में रह रहा है। 
 
नाइक ने कहा है कि भाजपा की सरकार के आने से पहले भारत में सत्ता के खिलाफ बोला जा सकता था और 80 फीसदी मौकों पर इंसाफ भी मिलता था। भाजपा की सरकार आने के बाद इंसाफ होने की उम्मीदें 20 फीसदी से ज्यादा नहीं रहती हैं। नाइक ने कहा कि 90 फीसदी मुसलमान जिन्हें आतंक से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया। वो 10-15-20 साल के बाद रिहा हो गए। जिंदगी के 10 साल चले जाने के बाद क्या बचता है, ऐसे में मैं पागल नहीं जो भारत जाकर सारी उम्र खुद को बेकसूर बताते हुए जेल में बिता हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »