29 Mar 2024, 17:02:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- अहंकार तो दुर्योधन का....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 2:55PM | Updated Date: May 7 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांचवें चरण के चुनाव के बाद अब चुनावी प्रक्रिया अपने अंतिम दो चरणों की तरफ बढ़ रहा है। सियासी बयानों की बाढ़ में एक एक कर ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जो चर्चा के केंद्र में है। पीएम मोदी अब चुनावी रैलियों में राजीव गांधी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं तो कांग्रेस का कहना है कि एक ऐसे शख्स को राजनीति में घसीटने की जरूरत क्या है जो अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार की बाते कर रहे हैं उन्हें ये तो बताना चाहिए कि उनके शासन के दौरान किस तरह का खेल खेला जाता था। 
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव किसी परिवार के लिए नहीं है। कविता की पंक्तियों के साथ साथ महाभारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा राजीव गांधी का जिक्र करने पर वो भड़कीं और कहा कि उनके पिता का अपमान किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »