29 Mar 2024, 12:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी नंबर वन तो भड़के राहुल-प्रियंका, कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 5:22PM | Updated Date: May 5 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसी भड़क गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने मोदी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। राहुल ने कहा है कि ‘आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कहना है कि पीएम मोदी ने बेलगाम सनक में एक नेक इंसान की शहादत का निरादर किया है।
 
बता दें, शनिवार को एक रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल डील को लेकर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ के रूप में समाप्त हुआ था।  इस टिप्पणी पर कांग्रेस ,महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले पीएम ने शनिवार को अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया।
 
जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।’ जबकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »